Search

Football : फीफा वर्ल्ड कप में कोलंबिया ने डीआर कांगो को 1-0 से हराया

Mexico : कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मुकाबले में डीआर कांगो को हरा दिया. यह मैच बुधवार को मेक्सिको के ग्वाडालाहारा स्टेडियम में खेला गया. कोलंबिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीआर कांगो को 1-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली और टीम के 6 अंक हो गए.
 
इसे भी पढ़ें...

शुरुआत में दोनों टीमों में कड़ा मुकाबला रहा. कोलंबिया ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया, मगर कांगो के गोलकीपर लियोनेल ने बेहतरीन बचाव करते हुए जेम्स रोड्रिगेज, लुइस डियाज और गुस्तावो पुएर्ता का गोल रोक किया. डेनियल मुनोज ने भी मौके बनाए, लेकिन पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका

खेल के दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच केल काफी जबरदस्त रहा. कांगो के पास भी मौके आए, लेकिन एडो कायम्बे का लंबी दूरी का शॉट बाहर चला गया और योएन विसा का हेडर भी गोल पोस्ट से चूक गया.

पूरे मैच में एकमात्र गोल 76वें मिनट में डेनियल मुनोज ने किया. उन्होंने डिफ्लेक्टेड शॉट पर गोल कर कोलंबिया को 1-0 की बढ़त दिलाई. इसके अलावा लुइस डियाज के दो गोल ऑफसाइड करार दिए गए, जिससे टीम की बढ़त और नहीं बढ़ सकी.

कांगो ने अंत तक बराबरी की कोशिश की, लेकिन कोलंबिया की मजबूत डिफेंस ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया. कोलंबिया का अगला मुकाबला 28 जून को पुर्तगाल से होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही