Search

 
 
 

Football : मेजर लीग सॉकर में इंटर मियामी ने शिकागो को 3-2 से हराया, सुआरेज बने मैच के हीरो

Miami : मेजर लीग सॉकर में शिकागो फायर एफसी को हार का सामना करना पड़ा. गुरुवार को खेले गए मैच में इंटर मियामी सीएफ ने शिकागो को 3-2 से हरा दिया. यह मैच अमेरिका के नू स्टेडियम में खेला गया. घरेलू मैदान पर मिली इस जीत के साथ इंटर मियामी ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की.
 

Miami : मेजर लीग सॉकर में शिकागो फायर एफसी को हार का सामना करना पड़ा. गुरुवार को खेले गए मैच में इंटर मियामी सीएफ ने शिकागो को 3-2 से हरा दिया. यह मैच अमेरिका के नू स्टेडियम में खेला गया. घरेलू मैदान पर मिली इस जीत के साथ इंटर मियामी ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की.


शिकागो फायर एफसी ने मैच में शानदार शुरुआत करते हुए 1-0 से बढ़त बना ली. इसके बाद इंटर मियामी की तरफ से लुइस सुआरेज ने वापसी करते हुए 26वें मिनट में स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. इस रेगुलर सीजन में सुआरेज का यह सातवां गोल है. 


दूसरे हाफ में भी मियामी ने मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा. सुआरेज ने 51वें मिनट पर जर्मन बर्टेराम की मदद से अपना दूसरा गोल किया. बर्टेराम ने शानदार बैकहील असिस्ट देकर सुआरेज के लिए बेहतरीन मौका बनाया.


शिकागो ने 67वें मिनट में फॉरवर्ड पुसो डिथेजाने के गोल की मदद से स्कोर 2-2 कर दिया. इसके बाद आखिरी पल में इंमटर मियामी ने अपना तीसरा गोल कर मैच अपने नाम कर लिया. यह गोल युवा मिडफील्डर प्रेस्टन प्लैम्बेक ने 87वें मिनट में किया.  

 

इंटर मियामी की इस जीत के नायक लुइस सुआरेज रहे, जिन्होंने मुकाबले में दो गोल दागे. वहीं, युवा खिलाड़ी प्रेस्टन प्लैम्बेक ने भी एक गोल करते हुए टीम की जीत में अहम योगदान दिया. इसी के साथ सुआरेज ने इंटर मियामी के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 100 मैच पूरे किए और क्लब के लिए 50 गोल करने का आंकड़ा भी पार किया. वह इंटर मियामी के इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. सुआरेज ने 2007 में अपने करियर की शुरुआत की थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही