Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में अक्षरा के ठुमके पर झूमे फुटबॉल प्रेमी

Hazaribagh : हजारीबाग स्टेडियम में आयोजित अमृत ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में शनिवार की शाम भोजपुरी फिल्म की जानी-मानी कलाकार अक्षरा सिंह के ठुमके पर फुटबॉलप्रेमी झूम उठे. हजारीबाग कर्जन ग्राउंड स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन अपराह्न 3:00 बजे किया गया था, लेकिन देर शाम 6:00 बजे समापन कार्यक्रम शुरू किया गया. हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने भी अक्षरा सिंह की गायिकी और ठुमके का लुत्फ उठाया. इस दौरान सैकड़ों फुटबाल प्रेमी वहां मौजूद थे. बाद में सांसद बीच कार्यक्रम से दिल्ली के लिए निकल गए. भक्तिगीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और उसके बाद अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना शुरू हुआ. एक से बढ़कर एक गाने में हजारीबाग के लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और अक्षरा सिंह का मनोबल बढ़ाया. सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी अक्षरा के फोटो को अपने मोबाइल में कैद किया, तो सेल्फी लेने की भी होड़ लगी रही. इसे भी पढ़ें : किंग">https://lagatar.in/coronation-of-king-charles-iii-and-queen-camilla-charles-said-i-have-come-to-serve-not-to-rule/">किंग

चार्ल्स III और क्वीन कैमिला की हुई ताजपोशी, चार्ल्स बोले- राज करने नहीं, सेवा करने आया हूं
इधर अमृत ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता चरही की टीम रही. इस टूर्नामेंट में पांच विधानसभा की 350 से अधिक पंचायत से 7000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. विजेता टीम को एक लाख रुपए का पुरस्कार व जमशेदपुर फुटबॉल क्लब से प्रशिक्षण दिया जाएगा. साथ ही रनरअप टीम को 50 हजार रुपए और सभी टॉप 16 टीमों को नकद पुरस्कार दिए गए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/akshra-jayant_898.jpg"

alt="" width="640" height="1422" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/football-audience_382.jpg"

alt="" width="1600" height="720" /> इसे भी पढ़ें : ट्रेन">https://lagatar.in/virendra-ram-and-alok-ranjan-used-to-carry-crores-of-rupees-in-cash-by-train-transactions-were-done-through-hawala-businessman-ravi/">ट्रेन

से करोड़ों रुपए कैश लेकर जाता था वीरेंद्र राम और अलोक रंजन, हवाला कारोबारी रवि के जरिए होता था लेनदेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही