Search

 
 
 

Football : मॉर्गन रोजर्स ने चेल्सी क्लब के साथ 7 साल के लिए किया करार

London : इंग्लैंड के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी मॉर्गन रोजर्स चेल्सी फुटबॉल क्लब में शामिल हो गए है. रोजर्स ने स्टैमफोर्ड ब्रिज में सात साल का करार किया है. रोजर्स ने 117 मिलियन पाउंड पर चेल्सी के साथ डील किया है. इसके साथ वह अब तक के सबसे महंगे ब्रिटिश खिलाड़ी बन गए है. उन्होंने इस डील के साथ इलियट एंडरसन का रिकार्ड तोड़ दिया. वह 116 मिलियन पाउंड में मैनचेस्टर सिटी में शामिल हुए थे.
 

London : इंग्लैंड के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी मॉर्गन रोजर्स चेल्सी फुटबॉल क्लब में शामिल हो गए है. रोजर्स ने स्टैमफोर्ड ब्रिज में रहने के लिए सात साल का करार किया है. रोजर्स ने 117 मिलियन पाउंड पर चेल्सी के साथ डील किया है. इसके साथ वह अब तक के सबसे महंगे ब्रिटिश खिलाड़ी बन गए है. उन्होंने इस डील के साथ इलियट एंडरसन का रिकार्ड तोड़ दिया. वह 116 मिलियन पाउंड में मैनचेस्टर सिटी में शामिल हुए थे.


डील के बाद रोजर्स ने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं. मेरे लिए चेल्सी लंदन का सबसे बड़ा क्लब है जिसकी मैं बचपन से तारीफ करता रहा हूं. मैं नए मैनेजर के साथ प्रोजेक्ट, हमारे पास मौजूद खिलाड़ियों और क्लब की दिशा को लेकर बहुत उत्साहित हूं. 


पिछले सीजन में रोजर्स ने एस्टन विला के लिए 55 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 14 गोल किए और 12 असिस्ट दिए. 2002 में जन्मे इस मिडफील्डर ने लगातार दो सीजन में क्लब के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 14 गोल किए हैं. 

 

आर्सेनल ने इस ट्रांसफर विंडो में मॉर्गन रोजर्स को अपनी पहली पसंद के फॉरवर्ड के रूप में देखा था. हालांकि, क्लब ने उतनी ट्रांसफर फीस देने से इनकार कर दिया, जितनी प्रीमियर लीग 2025-26 चैंपियन चेल्सी देने के लिए तैयार थी. इसलिए आर्सेनल इस डील को पूरा नहीं कर सका.


एस्टन विला ने मॉर्गन रोजर्स को विदाई देते हुए कहा कि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं. उन्होंने हमेशा पूरी मेहनत और समर्पण के साथ क्लब के लिए खेला. रोजर्स के योगदान के लिए क्लब उनका आभार व्यक्त किया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही