Sports News : रियाल मैड्रिड के ब्राजीली फुटबॉल खिलाड़ी विनीसियस जूनियर पर चार लीग मैचों का बैन लगा है. उनके खिलाफ यह कार्रवाई 11 अक्टूबर (शनिवार) को विलारियल के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी के बाल खींचने के लिए की गई है.
इसे भी पढ़ें...
अब वे 26 अक्टूबर को होने वाले स्पेनिश लीग ला-लीगा में बार्सिलोना के खिलाफ एल-क्लासिको नहीं खेलेंगे. साथ ही 18 अक्टूबर को सेविया के खिलाफ घरेलू मैच और अगले हफ्ते बार्सिलोना के दौरे पर भी वे नहीं खेलेंगे.
स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन की अनुशासन समिति ने विनीसियस पर 4 मैचों का प्रतिबंध लगाया दिया है. दरअसल, उस मैच के दौरान विनीसियस ने नाथन सालिबा के साथ दौड़ते समय बाल खींचे थे. इस घटनाक्रम के तुरंत बाद विनीसियस ने गोल किया. लेकिन, रेफरी ने गोल को रद्द कर दिया और उन्हें सीधे लाल कार्ड दिखाया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

