Search

 
 
 

मैट्रिक परीक्षा में लगातार 25वें वर्ष प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

 
Ranchi : झारखंड अधिविध परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2023 में लगातार 25वें वर्ष प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. परीक्षा में शामिल 57 परीक्षार्थियों में 50 प्रथम श्रेणी और 7 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. आरफी परवीन व रोनित कुमार गुप्ता 90 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से स्कूल टॉपर बने. जबकि  नाजिया परवीन 89.6 प्रतिशत, हुस्ना हसीबी 88.8 प्रतिशत, निम्मी कुमारी 88.40 प्रतिशत और मुस्कान कुमारी 87.8 प्रतिशत लाकर क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे. छात्रों की सफलता पर पिठोरिया एजुकेशनल फाउंडेशन के निदेशक सुजीत कुमार केशरी, दीपक चौरसिया व शेखर कुमार ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट  किया  है. साथ ही छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है. गौरतलब है कि 25 वर्ष में इस विद्यालय से 1080 छात्र मैट्रिक परीक्षा पास कर चुके हैं, जिसमें 704 प्रथम, 336 द्वितीय  और 40 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. इसे भी पढ़ें : JAC">https://lagatar.in/jac-10th-and-12th-science-board-results-released/">JAC

10वीं और 12वीं साइंस बोर्ड का रिजल्ट जारी, मैट्रिक में 95.38% और इंटर में 81.45 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही