Search

 
 
 

धनबाद में पहली बार अंडर-19 मूक-बधिर क्रिकेटरों का अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 20 से

कोयलांचल की धरती पर पहली बार मूक-बधिर (डिफ) क्रिकेटरों का अंतरराष्ट्रीय मुकाबला आयोजित होने जा रहा है जो खेल और समावेशिता का अनूठा उदाहरण बनेगा. झारखंड बधिर क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अंडर-19 स्तर पर भारत और नेपाल की टीमों के बीच यह खास सीरीज खेली जाएगी. आयोजकों के अनुसार 20 और 21 अप्रैल को जामाडोबा स्थित जेलगोरा स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे.
 
  • भारत-नेपाल के बीच रोमांचक भिड़ंत

Dhanbad : कोयलांचल की धरती पर पहली बार मूक-बधिर (डिफ) क्रिकेटरों का अंतरराष्ट्रीय मुकाबला आयोजित होने जा रहा है जो खेल और समावेशिता का अनूठा उदाहरण बनेगा. झारखंड बधिर क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अंडर-19 स्तर पर भारत और नेपाल की टीमों के बीच यह खास सीरीज खेली जाएगी. आयोजकों के अनुसार 20 और 21 अप्रैल को जामाडोबा स्थित जेलगोरा स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे. 

 

इस रोमांचक श्रृंखला का फाइनल मुकाबला 22 अप्रैल को धनबाद के रेलवे स्टेडियम में आयोजित होगा. आयोजन से जुड़े रवि शेखर ने बताया कि भारतीय टीम में देश के छह अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ी शामिल होंगे जिनमें झारखंड के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी जगह बना चुके हैं. खास बात यह है कि इनमें से एक खिलाड़ी धनबाद का ही निवासी है जिससे स्थानीय खेल प्रेमियों में उत्साह और भी बढ़ गया है.

 

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं. मैन ऑफ द मैच को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. वहीं बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज और बेस्ट फील्डर को 5-5 हजार रुपये से सम्मानित किया जाएगा. यह आयोजन न केवल खेल प्रतियोगिता है बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देने और समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की एक महत्वपूर्ण पहल भी है. पहली बार कोयलांचल में इस तरह का आयोजन होने से खेल जगत में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

 

प्रशासन भी इस आयोजन को सफल बनाने में पूरी तरह सहयोग कर रहा है. धनबाद उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक के माध्यम से खिलाड़ियों के टी-शर्ट, ट्राउजर और परिवहन समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. इस आयोजन को सफल बनाने में झारखंड किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य सुनैना सिंह भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने धनबाद के खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही