Search

 
 
 

रामगढ़  के नए डीसी ऋतुराज कुमार ने पदभार ग्रहण किया

जिले के 15वें उपायुक्त के रूप में आईएएस अधिकारी ऋतुराज कुमार ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने उन्हें आधिकारिक रूप से प्रभार सौंपा. दोनों ने एक दूसरे को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया.
 

Ramgarh :  जिले के 15वें उपायुक्त के रूप में आईएएस अधिकारी ऋतुराज कुमार ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने उन्हें आधिकारिक रूप से प्रभार सौंपा. दोनों ने एक दूसरे को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया.

 


पदभार ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में उपायुक्त श्री ऋतुराज ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा.स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा.उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व उपायुक्त द्वारा शुरू की गई जनहित की पहलों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि विकास की गति बनी रहे और आम जनता को उसका पूरा लाभ मिल सके.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही