Search

IPL 2026: पहली बार सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय, 6 कप्तान चैंपियन की रेस में

Lagatar Desk: IPL के 19 साल के इतिहास में पहली बार इस सीजन में सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय होंगे. सनराइजर्स हैदराबाद के रेगूलर कप्तान पैट कमिंस के शुरुआती मैचों से बाहर होने के चलते फ्रेंचाइजी ने ईशान किशन को कप्तानी सौंपी है. पिछले सीजन में भी सनराइजर्स हैदराबाद के पैट कमिंस को छोड़कर बाकी सभी टीमों के कप्तान भारतीय ही थे.

 

बता दें, IPL में ईशान किशन पहली बार कप्तानी करेंगे. मौजूदा 10 टीमों में से 6 कप्तान ऐसे हैं, जो अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करेंगे. इनमें ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन और ऋषभ पंत के नाम हैं. जबकि, 4 कप्तान पहले ही ट्रॉफी जीत चुके हैं. 

 

साल 2024 में श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था, साल 2025 में रजत पाटीदार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को ट्रॉफी दिलाया, जबकि साल 2022 में हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था.

 

 


IPL के इतिहास में श्रेयस अय्यर इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने 3 अलग-अलग फ्रेंचाइजियों को फाइनल तक पहुंचाया है. साल 2020 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक पहुंचाया. वहीं, साल 2024 में उन्होंने KKR को चैंपियन बनाया और साल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया.

 

IPL इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी (CSK) और रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का नाम शीर्ष पर हैं. दोनों कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों को 5-5 बार IPL चैंपियन बनाया है. 

 

IPL 2026 के सभी 10 टीमों के कप्तान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-  रजत पाटीदार
चेन्नई सुपर किंग्स-  रुतुराज गायकवाड़ 
कोलकाता नाइट राइडर्स-  अजिंक्य रहाणे
पंजाब किंग्स-  श्रेयस अय्यर
मुंबई इंडियंस- हार्दिक पांड्या 
दिल्ली कैपिटल्स-  अक्षर पटेल 
सनराइजर्स हैदराबाद- ईशान किशन/पैट कमिंस 
राजस्थान रॉयल्स-  रियान पराग 
गुजरात टाइटंस-  शुभमन गिल 
लखनऊ सुपर जायंट्स-  ऋषभ पंत 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp