Search

 
 
 

झारखंड की मेजबानी में पहली बार 1 जून से नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप रोड स्पीड स्केटिंग

 
Ranchi :  खेलगांव मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली बार झारखंड की मेजबानी में 1 जून से 5 जून तक चौथा नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप रोड स्पीड स्केटिंग का आयोजन होगा. शनिवार को प्रेस वार्ता में रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि नेशनल स्तर के आयोजन में लगभग 1200 खिलाड़ियों की भागीदारी की संभावना है. इनमें 50 खिलाड़ी झारखंड के भी होंगे. अभी इस खेल में झारखंड के 450 रजिटर्ड खिलाड़ी है. इनका प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है. रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के इस आयोजन मे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के 30 से अधिक रेफरी एवं तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे.

एशियन गेम्स में क्वालिफाई करने में खिलाड़ियों को मदद मिलेगी

प्रस्तावित खेलों में क्वाड एवं इन लाइन की प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिका (5-7 ,7-9, 9-11, 11-14, 14-17 एवं 17 आयु वर्ग ) भाग लेंगे. साथ ही 35 आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला मास्टर्स भी भाग लेंगे. खिलाड़ियों को रहने, खाने और आने- जाने की व्यवस्था अपने स्तर पर करना होगा. हालांकि फेडरेशन खेलगांव के 3 किलोमीटर के इर्द-गिर्द रहने- खाने की व्यवस्था की कोशिश कर रहा है. बताया गया कि लगभग 10 हजार आगंतुक और कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता के दौरान मौजूद रहेंगे. इस प्रतियोगिता से एशियन गेम्स में क्वालिफाई करने में खिलाड़ियों को मदद मिलेगी. इसे भी पढ़ें – मुख्तार">https://lagatar.in/after-mukhtar-ansari-bsp-mp-afzal-ansari-also-convicted-mp-mla-court-sentenced-to-4-years/">मुख्तार

अंसारी के बाद बसपा सांसद अफजाल अंसारी भी दोषी करार, एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा

एशिया का पहला स्टेडियम

इस दौरान झारखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि रांची के खेलगांव मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में एशिया का पहला स्केटिंग स्टेडियम बन रहा है, जहां स्केटिंग के सारे इवेंट एक ही परिसर में आयोजित होंगे. बेंड ट्रैक,स्केटिंग रिंक, रोलर एंड इन लाइन हॉकी, रिंक एवं स्केट बोर्ड स्टेडियम राज्य सरकार के द्वारा करोड़ों की लागत से तैयार किया जा रहा है. इसमें रोलर स्केटिंग, स्केट बोर्ड, स्पीड स्केटिंग, रोलर हॉकी जैसे खेल एक ही परिसर में हो सकेंगे. इस स्टेडियम के निर्माण की लागत लगभग 7 से 8 करोड़ रुपए होने का अनुमान है. इसका झारखंड सरकार से अप्रूवल भी हो चुका है, पहले फेज का काम 4.3 करोड रुपए की लागत से शुरु हो चुका है. 2024 के जून महीने तक इस स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसे भी पढ़ें- अवैध">https://lagatar.in/13-vehicles-including-jcb-hiva-engaged-in-illegal-mining-seized/">अवैध

खनन में लगे जेसीबी-हाइवा समेत 13 वाहन जब्त, 11 लोगों पर प्राथमिकी समेत रामगढ़ की कई खबरें पढ़ें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही