Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दूसरी बार JPSC ने सुधारा मॉडल उत्तर, डोंबारी बुरू को माना बिरसा उलगुलान का हिस्सा

Advertisement
Advertisement
Ranchi:  झारखंड लोक सेवा आयोग ने 7वीं से 10वी JPSC के मॉडल उत्तर में एक बार फिर से सुधार किया है. आयोग ने डोंबारी बुरू को बिरसा मुंडा आंदोलन का हिस्सा बताते हुए अपने द्वारा जारी उत्तर में सुधार किया है. रविवार शाम को आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है. आयोग द्वारा बीते शुक्रवार को संशोधित मॉडल जारी किया गया था. उत्तर के पेपर टू के एक सवाल डोंबारी बुरू किस आंदोलन से संबंधित है, का उत्तर आयोग ने संथाल आंदोलन (हुल) बताया था. आयोग के जवाब से अभ्यर्थी असंतुष्ट थे. अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग के संशोधित उत्तर में बिरसा उलगुलान की जगह संताल हूल बताया है, जो गलत है. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सातवीं, आठवीं, नौवीं व 10वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में पेपर - 1 में पूछे गये चार सवाल के सभी विकल्पों को अंतत: गलत माना. साथ ही अभ्यर्थियों को हर सवाल के दो अंक यानी कुल आठ अंक देने का फैसला लिया था. इसके अलावा आयोग ने एक सवाल के दो विकल्प को सही माना था. इसे भी पढ़ें-मनोहरपुर:">https://lagatar.in/manoharpur-railway-man-killed-for-opposing-illicit-relationship-sable-used-in-murder-also-recovered/">मनोहरपुर:

अवैध संबंध का विरोध करने पर रेलकर्मी को उतारा मौत के घाट, हत्या में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही