Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विदेशी मुद्रा भंडार से ज्यादा भारत पर विदेशी कर्ज, 620.7 अरब डॉलर है उधार

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : भारत विदेशी कर्ज के बोझ तले दबा है. मार्च 2022 के अंत में भारत के ऊपर 620.7 अरब डॉलर का उधार है. इसमें 53.2 फीसदी कर्ज डॉलर में है. जबकि 31.2 फीसदी उधार भारतीय रुपये के रूप में है. एक साल पहले की तुलना में इस बार विदेशी ऋण 8.2 फीसदी ज्यादा है. यह बात वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से सामने आयी है. इसे भी पढ़ें : आलमगीर">https://lagatar.in/alamgir-went-to-delhi-said-government-will-prove-majority-in-the-assembly-on-september-5/">आलमगीर

गये दिल्ली, कहा- 5 सितंबर को विधानसभा में बहुमत साबित करेगी सरकार

देश के विदेशी मुद्रा भंडार से ज्यादा विदेशी कर्ज

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी कर्ज विदेशी मुद्रा भंडार से ज्यादा हो गया है. देश का भंडार 26 अगस्त को सप्ताह हुए सप्ताह में 561.046 है. दूसरी तरफ मार्च 2022 के अंत तक भारत पर 620.7 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज है. इसे भी पढ़ें : बाबूलाल">https://lagatar.in/why-did-babulal-compare-hemant-soren-to-duryodhana/">बाबूलाल

ने दुर्योधन से क्यों की हेमंत सोरेन की तुलना

जीडीपी की तुलना में भारत का कर्ज 19.9 प्रतिशत

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जीडीपी के अनुपात में विदेशी कर्ज 19.9 प्रतिशत है. जबकि विदेशी मुद्रा भंडार और बाहरी कर्ज का अनुपात 97.8 फीसदी है. इसके अलावा देश का लॉन्ग टर्म लोन  499.1 अरब डॉलर है. यह कुल बाह्य ऋण का 80.4 प्रतिशत है. वहीं शॉर्ट टर्म लोन 121.7 अरब डॉलर है जो बाह्य ऋण 19.6 फीसदी है. इसे भी पढ़ें : टीपीसी">https://lagatar.in/tpc-militant-organization-tspc-issued-a-press-release-said-jjmp-should-compete-with-us/">टीपीसी

उग्रवादी संगठन TSPC ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति, कहा- JJMP हमसे करें मुकाबला

प्रवासी भारतीयों की जमा राशि घटकर 139.0 अरब डॉलर रह गयी

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक साल पहले की तुलना में सॉवरेन ऋण 17.1 प्रतिशत बढ़कर 130.7 अरब डॉलर हो गया. जबकि गैर-सॉवरेन ऋण 6.1 फीसदी की वृद्धि के साथ 490.0 अरब डॉलर पर पहुंच गया. इतना ही नहीं प्रवासी भारतीयों की जमा राशि भी दो फीसदी घटकर 139.0 अरब डॉलर रह गयी. जबकि लंबी अवधि के लिए व्यापार ऋण 5.7 प्रतिशत बढ़कर 209.71 अरब डॉलर और छोटी अवधि का व्यापार ऋण 20.5 प्रतिशत बढ़कर 117.4 अरब डॉलर हो गया. इस भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-raw-material-laden-truck-overturned-on-nh23-traffic-remained-disrupted-for-hours/">बोकारो

: NH23 पर रॉ मैटेरियल लदा ट्रक पलटा, घंटों बाधित रहा आवागमन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही