LagatarDesk : लगातार छठे सप्ताह देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट देखने को मिल रही है. फॉरेन करेंसी एसेट्स में कमी आने के कारण विदेशी मुद्रा भंडार घटा है. हालांकि इस हफ्ते गोल्ड रिजर्व में बढ़त देखने को मिली है. हालांकि इस सप्ताह आईएमएफ में मिला स्पेशल ड्राइंग राइट और आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार में कोई बदलाव नहीं आया.
सरकार की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा ! बठिंडा एसएसपी का आरोप, फिरोजपुर एसएसपी ने प्रदर्शनकारियों को पीएम मोदी के रूट में जाने दिया
के वुलुंग में एक कैफेटेरिया में विस्फोट, 16 की मौत, 10 घायल, एक बच्चे की स्थिति गंभीर
: बॉक्साइट ट्रक चालकों ने किया चक्का जाम, कांटा कार्य प्रभावित
: 55 घंटे का वीकेंड कर्फ्यू, घर से निकलने के लिए लेना होगा ई- पास
का जगन्नाथ मंदिर 10 से 31 जनवरी तक श्रद्धालुओं के लिए बंद, पुजारी प्रतिदिन करेंगे अनुष्ठान
: रातू में आपसी विवाद में पिता ने की पुत्र की हत्या [wpse_comments_template]
देश का भंडार घटकर 633.614 अरब डॉलर रह गया
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 31 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में 1.466 अरब डॉलर घटकर 633.614 अरब डॉलर रह गया. शुक्रवार को आरबीआई की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी. इससे पहले 24 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 58.7 करोड़ डॉलर घटकर 635.08 अरब डॉलर रह गया था. इसे भी पढ़े : पंजाब">https://lagatar.in/shocking-disclosure-in-punjab-governments-report-allegations-of-bathinda-ssp-that-ferozepur-ssp-allowed-the-protesters-to-go-in-the-route-of-pm-modi/">पंजाबसरकार की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा ! बठिंडा एसएसपी का आरोप, फिरोजपुर एसएसपी ने प्रदर्शनकारियों को पीएम मोदी के रूट में जाने दिया
दिसंबर में विदेशी मुद्रा भंडार में आयी गिरावट
विदेशी मुद्रा भंडार 17 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में 16 करोड़ डॉलर घटकर 635.667 अरब डॉलर रह गया था. 10 दिसबंर को खत्म हुए सप्ताह में 7.7 करोड़ डॉलर घटकर 635.828 अरब डॉलर पर पहुंच गया था. वहीं 3 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में यह 1.783 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 635.905 अरब डॉलर पर आ गया था. इसे भी पढ़े : चीन">https://lagatar.in/explosion-in-a-cafeteria-in-wulung-china-16-killed-10-injured-one-child-in-critical-condition/">चीनके वुलुंग में एक कैफेटेरिया में विस्फोट, 16 की मौत, 10 घायल, एक बच्चे की स्थिति गंभीर
रिपोर्टिंग वीक में एफसीए में 1.48 अरब डॉलर की आयी कमी
आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, फॉरेन करेंसी एसेट्स घटने के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में भी कमी आयी है. विदेशी मुद्रा भंडार में एफसीए का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. फॉरेन करेंसी एसेट्स में डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं को भी शामिल किया जाता है. आंकड़ों के अनुसार, रिपोर्टिंग वीक में एफसीए 1.48 अरब डॉलर घटकर 569.889 अरब डॉलर हो गयी. इससे पहले भी एफसीए 84.7 करोड़ डॉलर घटकर 571.369 अरब डॉलर रह गया था. इसे भी पढ़े : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-bauxite-truck-drivers-blocked-the-wheel-fork-work-affected/">लातेहार: बॉक्साइट ट्रक चालकों ने किया चक्का जाम, कांटा कार्य प्रभावित
चार सप्ताह से स्वर्ण भंडार में हो रहा इजाफा
मालूम हो कि बीते पांच सप्ताह से विदेशी मुद्रा भंडार घट रहा है. इसके बावजूद भी गोल्ड रिजर्व में इजाफा हुआ है. लगातार चार हफ्ते से सोने के भंडार में बढ़त दर्ज की जा रही है. समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार 1.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 39.405 अरब डॉलर हो गया. इससे पहले गोल्ड रिजर्व 20.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 39.39 अरब डॉलर हो गया था. इसे भी पढ़े : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-weekend-curfew-of-55-hours-e-pass-will-have-to-be-taken-to-leave-home/">दिल्ली: 55 घंटे का वीकेंड कर्फ्यू, घर से निकलने के लिए लेना होगा ई- पास
आईएमएफ में मिला एसडीआर में नहीं हुआ बदलाव
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में आईएमएफ में मिला एसडीआर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ. यह 19.114 अरब डॉलर ही रहा. हालांकि इससे पहले 24 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में यह 2.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.114 अरब डॉलर हो गया था. वहीं 17 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ था. यह 19.089 अरब डॉलर पर ही स्थिर था. हालांकि इससे पहले 10 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में यह 3.7 करोड़ डॉलर घटकर 19.089 अरब डॉलर रह गया था. इसे भी पढ़े : पुरी">https://lagatar.in/jagannath-temple-in-puri-closed-for-devotees-from-january-10-to-31-priests-will-perform-rituals-daily/">पुरीका जगन्नाथ मंदिर 10 से 31 जनवरी तक श्रद्धालुओं के लिए बंद, पुजारी प्रतिदिन करेंगे अनुष्ठान
रिपोर्टिंग वीक में आरक्षित मुद्रा भंडार भी रहा अपरिवर्तित
बता दें कि रिपोर्टिंग वीक में देश का आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार भी अपरिवर्तित रहा. रिपोर्टिंग वीक में यह 5.207 अरब डॉलर पर रहा. इससे पहले 24 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में यह 2.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.207 अरब डॉलर पर पहुंच गया था. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-father-killed-son-in-mutual-dispute-in-ratu/">रांची: रातू में आपसी विवाद में पिता ने की पुत्र की हत्या [wpse_comments_template]
Leave a Comment