बाजार की तेजी से रिलायंस-टीसीएस के निवेशकों को फायदा, सर्वाधिक घाटे में रहा HDFC बैंक)
अप्रैल में विदेशी निवेशकों ने 11,630 करोड़ किया था निवेश
डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने दो से 26 मई के दौरान भारतीय शेयरों में शुद्ध रूप से 37,317 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इससे पहले अप्रैल में विदेशी निवेशकों ने शेयरों में शुद्ध रूप से 11,630 करोड़ और मार्च में 7,936 करोड़ डाले थे. मार्च का निवेश मुख्य रूप से अमेरिका स्थित जीक्यूजी पार्टनर्स से आया था. जीक्यूजी पार्टनर्स ने अडानी समूह की कंपनियों में पैसा लगाया था. जिसकी वजह से मार्च में एफपीआई का निवेश मार्च में सकारात्मक रहा था. इससे पहले एफपीआई ने 19 मार्च तक भारतीय इक्विटी में 11,500 करोड़ डाले थे. इसके अलावा इस साल के पहले दो माह यानी जनवरी-फरवरी में एफपीआई ने 34,000 करोड़ से अधिक की निकासी की थी. इसे भी पढ़ें : JAP,">https://lagatar.in/training-of-promoted-policemen-of-jap-irb-and-sirb-battalions-from-june-20/">JAP,IRB और SIRB बटालियन के प्रोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग 20 जून से
एफपीआई प्रवाह के लिए परिदृश्य में हुआ है काफी सुधार-एसएएस ऑनलाइन के सीईओ
मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि आगे चलकर अमेरिका की ऋण सीमा पर प्रस्ताव और घरेलू मोर्चे पर वृहद आर्थिक आंकड़े बाजार के लिए सकारात्मक साबित हो सकते हैं. जिससे विदेशी निवेशकों का प्रवाह बढ़ सकता है. एसएएस ऑनलाइन के सीईओ श्रेय जैन ने कहा कि एफपीआई प्रवाह के लिए परिदृश्य में काफी सुधार हुआ है. इसकी वजह से अमेरिका में मात्रात्मक कड़े चक्र का पूरा होना और वैश्विक बाजारों की तुलना में भारतीय बाजार का बेहतर प्रदर्शन है. इसे भी पढ़ें : अररिया">https://lagatar.in/araria-unknown-criminals-entered-the-house-and-strangled-the-woman-looted-5-lakhs-and-escaped/">अररिया: अज्ञात अपराधियों ने घर घुसकर महिला का गला रेता, 5 लाख लूटकर फरार [wpse_comments_template]
Leave a Comment