Search

 
 
 

Ranchi News: 15 सितंबर तक फॉर्म-6 जमा होंगे, युवा वोटरों के पंजीकरण में तेजी लाएं - के. रवि कुमार

Ranchi News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया की नए पात्र मतदाताओं को सूची से जोड़ने में तेजी लाएं. फॉर्म-6 और घोषणा-पत्र के जरिए पंजीकरण सुनिश्चित करें.
 
के. रवि कुमार (फाइल फोटो)

Ranchi News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया की नए पात्र मतदाताओं को सूची से जोड़ने में तेजी लाएं. फॉर्म-6 और घोषणा-पत्र के जरिए पंजीकरण सुनिश्चित करें. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन लिए जा रहे.

इसे भी पढ़ें:  

 

एक अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि माना गया है. इस तिथि तक 18 वर्ष पूरे करने वाले पंजीकृत होंगे.18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओं को सूची में जोड़ें. फॉर्म-6 जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर है.राज्य के कई मतदान केंद्रों पर आवेदन बेहद कम हैं. कुल 6,722 मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6 नहीं मिला है. इन केंद्रों पर विशेष समीक्षा करने के निर्देश दिए.

 

रांची में 1,209 केंद्रों पर कोई फॉर्म-6 नहीं मिला.पलामू में 592 केंद्रों पर आवेदन नहीं मिले हैं. हजारीबाग में 572 केंद्रों पर आवेदन नहीं मिले हैं. गिरिडीह में 416 केंद्रों पर आवेदन नहीं मिले हैं. धनबाद में 392 केंद्रों पर आवेदन नहीं मिले हैं.

 

धनबाद में ऐसे 1,243 मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं. गिरिडीह में ऐसे 1,072 मतदान केंद्र सामने आए हैं. रांची में 981 मतदान केंद्रों पर आवेदन बेहद कम हैं. पलामू में 936 केंद्रों पर आवेदन कम मिले हैं. हजारीबाग में 814 केंद्रों पर आवेदन कम मिले हैं.

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्थिति पर चिंता जताई है. उन्होंने संबंधित जिलों में विशेष समीक्षा के निर्देश दिए. बीएलओ घर-घर जाकर नए मतदाताओं की जानकारी जुटाएंगे. कोई पात्र युवा पंजीकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए.

 

युवाओं को ECINET के माध्यम से आवेदन हेतु प्रेरित करें के लिए स्कूल-कॉलेजों में अभियान चलाने का निर्देश दिया है. अभियान में प्राप्त फॉर्म-6 का समयबद्ध डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करनो को कहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी लगातार को इसकी समीक्षा करने के कहा गया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही