Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के सात जिलों में 20 सूत्री कार्यक्रम समिति का गठन,  योजना एवं विकास विभाग ने जारी की अधिसूचना

Advertisement
Advertisement
Ranchi   :  झारखंड सरकार ने सात जिलों में 20 सूत्री कार्यक्रम समिति  का गठन किया. योजना एवं विकास विभाग ने शनिवार देर रात इस बाबत में एक अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना के अनुसार,  धनबाद, गोड्डा, देवघर, हजारीबाग, कोडरमा, पलामू एवं पूर्वी सिंहभूम जिले में 20 सूत्री कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष और सदस्य नियुक्त किये गये हैं. इसके अलावा इन जिलों के प्रखंडस्तरीय 20 सूत्री समिति के भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों के नाम जारी किये गये हैं.  (पढ़ें, चतरा:">https://lagatar.in/chatra-attack-on-the-police-team-that-went-to-raid-there-was-information-about-illegal-liquor-and-smuggling/">चतरा:

छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, अवैध शराब और तस्करी की थी सूचना)

धनबाद में 20 सूत्री के उपाध्यक्ष बने ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह

धनबाद जिले के 20 सूत्री कार्यक्रम समिति  के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह को बनाया गया है. सदस्यों में मदन महतो, योगेंद्र सिंह योगी, उषा पासवान, शमशेर आलम, लक्ष्मण तिवारी, हराधन रजवार, राजू प्रमाणिक , मोहम्मद कासिम नियुक्त किये गये हैं.

गोड्डा में बिंदु मंडल बने कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष

गोड्डा जिले में 20 सूत्री कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष बिंदु मंडल बनाये गये हैं. वहीं सदस्यों में चुंडा मरांडी, जगधात्री झा, वेणु चौबे, हाजी शकील अहमद, धनंजय यादव, वासुदेव सोरेन, महादेव मड़ैया और मुन्ना खुर्शीद नियुक्त किये गये हैं. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-2-lakh-people-did-not-get-water-in-the-capital-for-two-days/">रांची:

राजधानी में दो दिनों से 2 लाख लोगों को नहीं मिला पानी

देवघर में 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष मुन्नम सिंह बने 

देवघर जिले के 20 सूत्री कार्यक्रम समिति  के उपाध्यक्ष मुन्नम संजय बनाये गये हैं. सदस्य में राजेंद्र दास, फैयाज कैसर, प्रोफेसर उदय प्रकाश, मुनि हांसदा, दिनेश कुमार मंडल, मोहम्मद रशीद, परिमल कुमार सिंह और मनोज कुमार दास नियुक्त किये गये हैं.

हजारीबाग में जवाहर लाल सिन्हा को नियुक्त किया गया समिति का उपाध्यक्ष 

हजारीबाग जिले में 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा बनाये गये हैं. सदस्यों में तोखन रविदास, अजय कुमार गुप्ता, संजय तिवारी, कविता सिंह, मोहम्मद साजिद, नीलकंठ महतो, मो इजहार और देवी राम हेम्ब्रेम बनाये गये हैं. इसे भी पढ़ें : रैली">https://lagatar.in/before-the-rally-rahul-gandhi-attacked-pm-modi-tweeted-raja-busy-with-friends-public-suffering-from-inflation/">रैली

से पहले राहुल गांधी पीएम मोदी पर हुए हमलावर, ट्वीट किया, राजा दोस्तों में व्यस्त, जनता महंगाई से त्रस्त

कोडरमा में समिति के उपाध्यक्ष बने लीलावती मेहता

कोडरमा जिले में बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष लीलावती मेहता बनायी गयी है. वही भगीरथ पासवान, सुरेंद्र यादव, संजय कुमार शर्मा, अनवारुल हक, मनोज सहाय, श्याम किशोर सिंह, गंगा यादव और निर्मला तिवारी को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है.

पलामू में 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष बनी विमला देवी

पलामू जिले में बीस सूत्री समिति का उपाध्यक्ष विमला देवी बनायी गयी है. वहीं अरविंद पासवान, विजय कुमार चौबे, राम आशीष पांडे, जीवन सिंह, समीम अहमद राइन, सन्नू सिद्धिकी, सुनील कुमार तिवारी और राकेश कुमार सिन्हा को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है.

पूर्वी सिंहभूम में 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष बने मोहन कर्मकार

पूर्वी सिंहभूम जिले में बीस सूत्री के उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार बनाये गये हैं. वहीं श्रवण अग्रवाल, जुगल किशोर मुखी, चंद्रवती महतो, प्रमोद लाल,डमनचंद्र मांझी, जोसाईं मांडी, सुखो मुखी और सनत चक्रवर्ती को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है. इसे भी पढ़ें : आर्थिक">https://lagatar.in/good-news-on-the-economic-front-india-will-be-the-worlds-third-largest-economy-by-2029-sbi-report/">आर्थिक

मोर्चे पर गुड न्यूज, 2029 तक भारत होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी : एसबीआई की रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही