Deoghar : देवघर नगर निगम कार्यालय में मेयर रवि राउत की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक की गई. इस बैठक में नगर निगम विकास को गति, योजना समिति और जोनल समिति का गठन किया गया. बैठक में योजना समिति के लिए दो सदस्यों और जोनल समिति के लिए 6 सदस्यों का चयन किया गया.
नगर निगम के मेयर रवि राउत ने बताया कि आज निगम कार्यालय के सभागार में विशेष कर योजना समिति और जोनल अध्यक्ष के गठन को लेकर बैठक की गई थी जिसमें योजना समिति में दो सदस्य अनुज कुमार राव और सरवर सिंह को चुना गया है जो जिला योजना समिति के सदस्य होंगे.
वहीं, जोनल अध्यक्ष के रूप में मंजू देवी, मृत्युंजय कुमार, किरण कुमारी, अमरेश ज्योति, प्रदीप कुमार चौधरी, और अर्पण झा का चयन किया गया है.
मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए रवि राउत ने कहा कि सभी चयनित जोनल अध्यक्ष वार्ड पार्षदों से समन्वय बनाकर विकास को रफ्तार देने का काम करेंगे जिससे निगम क्षेत्र का समुचित विकास होगा.
मेयर रवि राउत ने जानकारी देते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र में चल रहे प्रस्तावित विकास कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए यह कदम उठाया गया है.
बुनियादी सुविधाओं में सुधार लाया जा सके योजना समिति नगर निगम क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करेगी जबकि जनरल समिति के साथ समन्वय बनाकर इन योजनाओं को धरातल पर उतर जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

