Search

 
 
 

जामताड़ा में जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न, विकास कार्यों में तेजी व लापरवाही पर सख्ती के निर्देश

जामताड़ा समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में जिले के सभी तकनीकी एवं गैर-तकनीकी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए.
 

Jamtara : जामताड़ा समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में जिले के सभी तकनीकी एवं गैर-तकनीकी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए.

 

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से करें. किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना भेदभाव के पहुंचाना सुनिश्चित करें.

 

बैठक में रानीडीह स्टेडियम निर्माण को लेकर जमीन से संबंधित अड़चनों को जल्द दूर कर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया. वहीं, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों के दस्तावेज सुधार कर उन्हें लाभ दिलाने पर जोर दिया गया. आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों का कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए.

 

इसके अलावा आवासीय विद्यालयों में बच्चों के स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल सुविधा, वनाधिकार पट्टा के लंबित मामलों का निपटारा, पीवीटीजी सर्वे और ठोस कचरा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई.

 

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं और सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर समन्वय स्थापित करें, ताकि जिले में विकास कार्यों को गति मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही