Search

 
 
 

CM हेमंत सोरेन से नव पदस्थापित पुलिस अधिकारियों ने की मुलाकात

रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारियों को लेकर मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया.
 

Ranchi : रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारियों को लेकर मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया.

Uploaded Image

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में आईजी जैप सुनील भास्कर, वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अमन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां निधि द्विवेदी शामिल थे.

Uploaded Image

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहतर समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही