Search

 
 
 

लातेहार : वित्त निदेशक ने मगध संघमित्रा कोल परियोजना क्षेत्र का किया निरीक्षण

सीसीएल के वित्त निदेशक पवन कुमार मिश्रा ने बालुमाथ में संचालित मगध-संघमित्रा कोल परियोजना का शुक्रवार को दौरा किया. श्री मिश्रा ने निर्धारित व्यू-पॉइंट से खदान का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हों ने परिचालन, कोयला उत्पादन, प्रेषण, सुरक्षा तथा नियोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया. श्री मिश्रा ने मगध-संघमित्रा क्षेत्र के तहत संचालित रेलवे साइडिंग्स का भी निरीक्षण किया.
 

Latehar : सीसीएल के वित्त निदेशक पवन कुमार मिश्रा ने बालुमाथ में संचालित मगध-संघमित्रा कोल परियोजना का शुक्रवार को दौरा किया. श्री मिश्रा ने निर्धारित व्यू-पॉइंट से खदान का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हों ने परिचालन, कोयला उत्पादन, प्रेषण, सुरक्षा तथा नियोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया. श्री मिश्रा ने मगध-संघमित्रा क्षेत्र के तहत संचालित रेलवे साइडिंग्स का भी निरीक्षण किया. 

 

उन्होंने महाप्रबंधक चितरंजन कुमार से परियोजना के विस्तारीकरण और प्रगति की जानकारी ली. इस पर महाप्रबंधक ने उन्हें परियोजना से संबंधित रिपोर्ट और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया. श्री मिश्रा ने अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों से संवाद स्थाशपित किया और निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया.

 

उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने पर जोर दिया. मौके पर संचालन महाप्रबंधक फूल झा, खान प्रबंधक राकेश कुमार, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक एन स्वामी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही