Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का गठन, शौर्य हेडब्वॉय और वर्षा हेडगर्ल चुने गये

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में सत्र 2023-24 के लिए  स्टूडेंट काउंसिल का गठन किया गया. शौर्य प्रखर को सीनियर विंग का हेडब्वॉय और वर्षा सोनी को हेडगर्ल चुना गया. जूनियर सेक्शन का हेडब्वॉय अरहम हिलाल और हेड गर्ल आराध्या कश्यप को चुना गया. इसके अलावा अंकिता गिरि और विभु वैभव को कल्चरल, भूमिका दत्ता और चिराग आशीष को कोयर ग्रुप एवं अनुष्ठा सिंह और आकाश सोनी को स्पोर्ट्स कैप्टन चुना गया. (पढ़ें, जमीयत-ए-उलेमा">https://lagatar.in/jamiat-e-ulema-hind-also-said-uniform-civil-code-is-not-acceptable-to-the-muslims-of-the-country/">जमीयत-ए-उलेमा

हिंद ने भी कहा, समान नागरिक संहिता देश के मुसलमानों को स्वीकार्य नहीं)

सिर्फ वर्दी पहनकर ही देश सेवा नहीं की जाती : पंकज कुमार

सत्र 2023-24 के लिए चयनित स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों को शपथ दिलायी गयी और कार्यभार सौंपा गया. इसके अलावा गंगा, यमुना, सतलज और गोदावरी हाउस के सीनियर और जूनियर विंग के कप्तानों को कार्यभार सौंपा गया. इसके बाद सीआरपीएफ के सेकंड इन कमांड पंकज कुमार ने स्टूडेंट काउंसिल के विद्यार्थियों को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सिर्फ वर्दी पहनकर ही देश की सेवा नहीं की जाती बल्कि अनुशासित, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ होकर भी देश की सेवा की जा सकती है. उन्होंने कहा कि सशक्त और अनुशासित युवा ही भारत को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं. स्कूल की प्रिसिंपल डॉ. नीता पांडेय ने मनोज कुमार को गुलदस्ता और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. मौके पर डॉ. नीता पांडेय ने कहा कि स्टूडेंट काउंसिल विद्यालय के सुचारू संचालन का एक अभिन्न हिस्सा होता है. इसके माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा विकसित होती है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-rajya-sabha-mp-aditya-sahu-honored-vice-chancellor-dr-sp-agarwal/">रांची

: राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने किया कुलपति डॉ.एसपी अग्रवाल को सम्मानित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही