Search

 
 
 

झापा में शामिल होंगे राज्य के पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार

 
Ranchi : राज्य के पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार झारखंड पार्टी (झापा) का दामन थामेंगे. यह जानकारी पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ने दी. बताया कि गुरुवार को हरमू रोड स्थित पार्टी कार्यालय में झापा की बैठक हुई. तय हुआ कि 24 सितंबर को डिबडीह स्थित मैरेज हॉल में एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सह मिलन समारोह होगा. इसमें पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार के अलावा आरटीआई कार्यकर्ता सुनिल महतो व जय झारखंड अभियान के सदस्य संतोष महतो भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. आयोजन सुबह 11 बजे से होगा. इसमें पूरे झारखंड से पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसमें पार्टी को नए सिरे से गति देने व आगामी चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

स्थानीय नीति को धरातल में लाये सरकार

अशोक भगत ने कहा कि हेमंत सरकार की कैबिनेट ने 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति को मंजूरी दी है. इसके लिए झापा मुख्यमंत्री को बधाई देती है. परंतु खतियान आधारित स्थानीय नीति के मामले में सरकार के द्वारा नौटंकी नहीं होना चाहिए. इसे कानून बनाकर धरातल पर लाना होगा. झापा खानदानी खतियानी पार्टी है. वह इस मामले में सरकार का समर्थन करती है. मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष रिजवान अहमद, उमेश कुमार पांडेय, प्रवक्ता आनंद पॉल तिर्की, राज कच्छप सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – बूढ़ा">https://lagatar.in/provide-benefits-of-government-schemes-by-setting-up-camps-in-budha-pahar-parasnath-and-saranda-cm/">बूढ़ा

पहाड़, पारसनाथ और सारंडा में शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं : सीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही