Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अग्निपथ योजना का समर्थन किया पूर्व सेना प्रमुख वीपी मलिक ने, कहा, बस और ट्रेन जलाने में शामिल लोगों को हम सेना में नहीं चाहते

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : करगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के प्रमुख रहे जनरल वीपी मलिक ने कहा है कि गुंडागर्दी में शामिल लोगों को सेना भर्ती नहीं करना चाहती. वीपी मलिक ने अग्निपथ योजना का समर्थन करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा, उन लोगों को हम सेना में नहीं चाहते, जो लोग गुंडागर्दी, बस और ट्रेन जलाने में शामिल हैं. बता दें कि उन्होंने इस योजना का विरोध करने वालों पर भी सवाल उठाये. श्री मलिक देश के कई हिस्सों में सेना भर्ती की इस कम अवधि की नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की खबरों और हिंसा के संदर्भ में बोल रहे थे. इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/rahul-gandhis-tweet-on-agneepath-scheme-pm-cant-hear-anything-except-the-voice-of-his-friends/">अग्निपथ

योजना पर राहुल गांधी का ट्वीट, प्रधानमंत्री को अपने मित्रों की आवाज के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता

सशस्त्र बल वॉलिंटियर फोर्स है,  कल्याणकारी संगठन नहीं 

एनडीटीवी के अनुसार जनरल मलिक ने कहा, हमें यह समझना होगा कि सशस्त्र बल वॉलिंटियर फोर्स है. यह कोई कल्याणकारी संगठन नहीं है और इसमें सबसे अच्छे लोगों का होना जरूरी है, जो देश के लिए लड़ सकें, जो देश की रक्षा कर सके. इसी क्रम में उन्होंने कहा, उन लोगों को हम सेना में नहीं चाहते, जो लोग गुंडागर्दी, बस और ट्रेन जलाने में शामिल हैं. हालांकि उन्होंने इस बात में सहमति जताई कि कुछ लोग हैं, जो `जब हमने भर्ती प्रक्रिया बंद की थी, तो वे अपना टेस्ट पूरा नहीं कर सके थे. उन्होंने कहा, इनमें से कुछ लोग उम्र की सीमा पार कर गये होंगे.वे अग्निपथ योजना के लिए पात्र नहीं होंगे. ऐसे में उनकी परेशानी को मैं समझता हूं. इसे भी पढ़ें : Agnipath">https://lagatar.in/agnipath-scheme-amidst-violence-and-ruckus-the-age-limit-for-agnivir-increased-bjp-ruled-states-made-many-announcements/">Agnipath

Scheme : हिंसा व बवाल के बीच अग्निवीरों के लिए आयुसीमा बढ़ी, भाजपा शाषित राज्यों ने किये कई एलान

उम्मीदवारों को नौकरी को लेकर परेशान नहीं होना चाहिए

साथ ही जनरल मलिक ने इस बात के संकेत दिये कि उम्मीदवारों को नौकरी को लेकर परेशान नहीं होना चाहिए, क्योंकि सरकार ने पुलिस औऱ अर्धसैनिक बलों में लेटरल एंट्री का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा, बड़ी संख्या में निजी क्षेत्र में भी भर्ती की जायेगी, हालांकि नौकरी की गारंटी अभी नहीं है. पूर्व सेना प्रमुख से सवाल किया गया कि सेना में प्रशिक्षण लेने वालों के चार साल के बाद बाहर जाने से परेशानी होगी या नहीं.

योजना को शुरू होने दें, इनमें सुधार किया जा सकता है

इसपर उन्होंने कहा कि `बेहतर शिक्षित और टेक सेवी को भर्ती करने पर जोर दिया जायेगा. कहा कि ITI और अन्य तकनीकी संस्थानों से लोगों को लाने का प्रयास है. उन्हें बोनस पॉइंट्स दिये जाएंगे और वे इस तरह के लोग हैं, जैसे हमें सशस्त्र बलों में चाहिए. उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को विस्तार दिया जायेगा. जनरल मलिक ने कहा, योजना को शुरू होने दें. एक बार हमें पता लग जायेगा कि खामियां कहा हैं, तो इनमें सुधार किया जा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही