Search

 
 
 

महिला पर बीजेपी के पूर्व विधायक का बयान शर्मनाक, माफी मांगें : रेखा चौबे

 
Garhwa: रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर झारखंड मुक्ति मोर्चा आक्रामक है. झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा चौबे ने कहा है कि पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का बयान से सिर्फ गढ़वा ही नहीं पूरे देश की महिलाओं का अपमान हुआ है. या तो वे 24 घंटे के अंदर माफी मांगे या महिलाओं के बारे में जो बयान दिए हैं उस महिला और उस व्यक्ति का नाम उजागर करें. अन्यथा सभी महिलाएं उनके घर का घेराव करेंगी. उससे भी आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा. रेखा चौबे ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी बातों का रखा. इसे भी पढ़ें :डीडीसी">https://lagatar.in/ddc-reviewed-mnrega-and-pm-awas-yojana-and-many-other-news-from-ramgarh/">डीडीसी

ने की मनरेगा और पीएम आवास योजना की समीक्षा समेत रामगढ़ की कई खबरें

भाजपा नेता पर झामुमो आक्रामक

झामुमो नेता ने कहा कि पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी का बयान महिलाओं के प्रति काफी अभद्र है. उन्होंने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और महिला सुरक्षा आदि का नारा लगती है. जबकि भाजपा के पूर्व विधायक महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अक्सर इस तरह के बयान देते रहते हैं. एक बार तो उन्होंने अपनी पत्नी को भी नहीं बक्शा. मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा चौबे के अलावे मेराल प्रखंड के अध्यक्ष अराधना सिंह, सचिव रेखा पाठक, रजनीगंधा देवी, वंदना श्रीवास्तव उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें :मत्स्य">https://lagatar.in/fisheries-officer-said-fish-died-due-to-lack-of-oxygen-in-getalsud-dam/">मत्स्य

पदाधिकारी ने कहा, गेतलसूद डैम में ऑक्सीजन की कमी से हुई मछलियों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही