Bokaro News: हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-11 में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में सेवानिवृत्त सीआईएसएफ कर्मी अशोक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना सेक्टर-11 स्थित झारखंड मोड़ के समीप एक मीट दुकान के पास की बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें:
जानकारी के अनुसार सेक्टर-11 निवासी अशोक कुमार प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह टहलने के लिए निकले थे. इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास टहल रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर हरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अज्ञात ट्रक की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

