Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा- मैं भगवान राम को नहीं मानता, बड़े लोग हमारा छुआ नहीं खाते

Advertisement
Advertisement
Jamui : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी एक बार फिर से अपने विवादास्पद बयान को लेकर चर्चा में आ गये है. जीतन मांझी जमुई के सिकंदरा के लछुआर में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह में शामिल हुए थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा  कि मैं भगवान राम को नहीं मानते हैं. भगवान राम ने माता शबरी के जूठे बेर खाये थे, लेकिन अब बड़े लोग हमारा छुआ हुआ भी नहीं खाते हैं. जीतन राम मांझी ने कहा कि वो महर्षि वाल्मीकि और तुलसीदास को मानते हैं. उन्होंने कहा कि बड़े लोगों ने अपने शासन को स्वार्थ में बांट दिया है.जीतन राम मांझी से जब नीतीश कुमार के उपराष्ट्रपति बनने की बात पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि धरातल पर ऐसा कुछ नहीं है. इसे भी पढ़ें - पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-imran-said-nuclear-weapons-are-not-safe-under-shahbaz-sharif-government-pakistan-army-claims-rejected/">पाकिस्तान

: इमरान ने कहा, शहबाज शरीफ सरकार में परमाणु हथियार सुरक्षित नहीं, पाक सेना ने दावा किया खारिज

यह सब गली-कूची की बातें हैं. धरातल पर ऐसी कोई बात नहीं

उन्होंने यह भी कहा कि यह कई बार कई लोगों ने कहा है कि बाहर के लोग इस देश में आकर कबीलों और मूल निवासियों पर शासन किया. जीतन राम मांझी ने यह भी कहा कि इस बात को पहले भी कई लोग बोल चुके हैं, लेकिन उसे कोई नहीं बोलता. मैं बोलता हूं तो मुझे लोग पागल कहते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उपराष्ट्रपति बनने की बात पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब गली-कूची की बातें हैं. धरातल पर ऐसी कोई बात नहीं है. सीएम नीतीश कुमार वर्ष 2025 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/change-in-security-of-bihar-cm-nitish-kumar-step-taken-after-attempted-attack/">बिहार

के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बदलाव, हमले की कोशिश के बाद उठाया गया कदम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही