Search

 
 
 

पूर्व DGP कमल नयन चौबे हुए सेवानिवृत्त, जैप वन ग्राउंड में दी गई सलामी

 
Ranchi : 1986 बैच के IPS अधिकारी कमल नयन चौबे मंगलवार (31 अगस्त) को सेवानिवृत्त हो गए. केएन चौबे डीजी सह विशेष कार्य पदाधिकारी पुलिस आधुनिकीकरण के पद से केएन चौबे  सेवानिवृत्त हुए है. जैप वन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जवानों के द्वारा उन्हे  सलामी दी गई. केएन चौबे जैप वन ग्राउंड में सभी अधिकारियों से मुलाकात की और उसके बाद परेड का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें -पलामू">https://lagatar.in/palamu-a-man-was-beaten-to-death-in-a-dispute-over-fishing/">पलामू

: मछली पकड़ने को लेकर हुई विवाद में एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/08/kamal-2-600x375.jpg"

alt="" width="600" height="375" />

08 जून 2019 को बने थे झारखंड के डीजीपी

केएन चौबे आठ जून 2019 को झारखंड के डीजीपी बनाए गए थे. उन्होंने राज्य के 12वें डीजीपी का पदभार लिया था. वे इससे पूर्व बीएसएफ में एडीजी ऑपरेशन थे. पूर्व में वे संयुक्त बिहार में देवघर, बेगूसराय, अररिया, लखीसराय के एसपी रह चुके हैं. केएन चौबे लंबे समय तक केंद्र में मंत्री रहे प्रफुल पटेल और बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह के ओएसडी भी रह चुके हैं. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद वर्ष 2014 में जैप के एडीजी थे. इसके बाद दोबारा 2016 में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे और तब से बीएसएफ में पहले आइजी फिर एडीजी बने. इसे भी पढ़ें -बेंगलुरु">https://lagatar.in/fierce-road-accident-in-bengaluru-speeding-audi-rams-into-pole-seven-including-dmk-mlas-son-and-daughter-in-law-killed/">बेंगलुरु

में भीषण सड़क दुर्घटना, तेज रफ्तार ऑडी खंभे से जा टकराई,  डीएमके विधायक के बेटे-बहू सहित सात की मौत https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/08/kamal-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं

केएन चौबे की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई है. वे यहां इतिहास के प्रोफेसर भी रहे. उनके बड़े भाई राजीव नयन चौबे आइएएस अधिकारी हैं. पिता उमाकांत चौबे भी प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे. केएन चौबे मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें -बिग">https://lagatar.in/nia-sharma-will-be-a-wild-card-entry-in-bigg-boss-ott-remains-in-the-headlines-for-the-controversy/">बिग

बॉस ओटीटी में निया शर्मा की होगी Wild Card Entry , कंट्रोवर्सी को लेकर रहती है सुर्खियों पर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही