Search

 
 
 

पूर्व डीजीपी के NGO प्रभारी इंस्पेक्टर गणेश सिंह सस्पेंड, एसीबी में थे पदस्थापित

झारखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता के एनजीओ प्रभारी रहे इंस्पेक्टर गणेश सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. एसीबी में पदस्थापित गणेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
 

Ranchi : झारखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता के एनजीओ प्रभारी रहे इंस्पेक्टर गणेश सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. एसीबी में पदस्थापित गणेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

 

मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर गणेश सिंह को एडीजी एसीबी ने सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है. बताया जा रहा है कि गणेश सिंह का हजारीबाग एसीबी कार्यालय में तबादला किया गया था, हालांकि उन्होंने योगदान नहीं दिया. जिस वजह से उनके ऊपर यह कार्रवाई की गई.

 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले नवंबर महीने में ही एसीबी ने उनके विरुद्ध आईआर यानी इंटेलिजेंस रिपोर्ट दर्ज की थी. एसीबी की आईआर रिपोर्ट में इंस्पेक्टर गणेश सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि हुई थी. इस पुष्टि के आधार पर अब एसीबी इस पूरे मामले में प्रारंभिक जांच दर्ज करेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही