Search

 
 
 

IMA के पूर्व प्रेसिडेंट पद्म श्री डॉ केके अग्रवाल का कोरोना से निधन

 

NewDelhi : पद्म श्री से सम्मानित हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और IMA  के पूर्व प्रेसिडेंट डॉ केके अग्रवाल का सोमवार रात 11.30 बजे निधन हो गया. खबरों के अनुसार डॉ. केके अग्रवाल को कोरोना संक्रमण के बाद एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था.

बता दें  कि केके अग्रवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 28 अप्रैल को जानकारी दी थी कि वो कोरोना संक्रमित हो गये हैं. उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई है. हालांकि कोरोना संक्रमित होने के बावजूद वह लोगों को एजुकेट करने के काम में लगे हए थे. 

डॉक्टर अग्रवाल डॉ. बीसी रॉय पुरस्कार से सम्मानित हुए थे

डॉक्टर केके अग्रवाल पिछले एक साल से कोरोना महामारी को लेकर वीडियो पोस्ट कर रहे थे. इन वीडियोज में उन्होंने कोरोना महामारी के मैनेजमेंट और अलग-अलग पहलुओं पर बात की. उनके ट्विटर पर पोस्ट किये गये एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने सोमवार को रात 11 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल में दम तोड़ दिया.

केके अग्रवाल ने 1979 में नागपुर यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से 1983 में एमएस की डिग्री हासिल की. उन्होंने पुरातन वैदिक दवाओं और आधुनिक दवाओं के मेलजोल को लेकर कई किताबें लिखी हैं. मेडिकल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अग्रवाल को डॉ. बीसी रॉय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही