Search

 
 
 

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का 83 साल की उम्र में निधन, शोक की लहर

झारखंड के पूर्व मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक का आज मंगलवार की सुबह निधन हो गया. 83 वर्षीय मन्नान मल्लिक ने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था.
 

Ranchi :  झारखंड के पूर्व मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक का आज मंगलवार की सुबह निधन हो गया. 83 वर्षीय मन्नान मल्लिक ने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था.

 

मन्नान मल्लिक के निधन की खबर से धनबाद समेत पूरे झारखंड और बिहार कांग्रेस में शोक की लहर है. उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने गहरा दुख जताया है. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी उनके निधन पर शोक जताया है. 

 

उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री मन्नान मलिक जी के निधन का दुखद समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. मन्नान मलिक जी ने लंबे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर झारखंड, विशेषकर धनबाद की जनता की आवाज को मजबूती से उठाया.

 

सीएम ने आगे लिखा कि मन्नान मलिक के निधन से राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता को खो दिया है. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें.

 

 

 

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल की पत्नी व धनबाद की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने श्रद्धांजलि दी है. अनुपमा सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर मन्नान मल्लिक की तस्वीर पोस्ट कर लिखा कि झारखंड के पूर्व मंत्री एवं धनबाद के पूर्व विधायक, हमारे अभिभावक और मार्गदर्शक आदरणीय मन्नान मलिक साहब जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत मर्माहत करने वाला है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति. 

 

भाजपा नेता और जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन ने भी मन्नान मल्लिक को श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक जी के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है. जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति. 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही