Search

 
 
 

Jamshedpur News: साइबर फ्रॉड मामले में CBI रेड, युवक हिरासत में

Jamshedpur : शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी स्थित सरस्वती नगर में सोमवार सुबह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की. रांची और पंजाब से पहुंची CBI की संयुक्त टीम ने एक घर में करीब चार घंटे तक छापेमारी की. कार्रवाई के बाद राजदीप सिंह नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए गोलमुरी थाना लाया गया. इस कार्रवाई से पूरे इलाके में काफी देर तक हलचल का माहौल बना रहा.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी स्थित सरस्वती नगर में सोमवार सुबह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की. रांची और पंजाब से पहुंची CBI की संयुक्त टीम ने एक घर में करीब चार घंटे तक छापेमारी की. कार्रवाई के बाद राजदीप सिंह नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए गोलमुरी थाना लाया गया. 

 

Uploaded Image

 

 

इसे भी पढ़े...

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई एक साइबर फ्रॉड मामले की जांच के सिलसिले में की गई है. सूत्रों के मुताबिक, एक बैंक खाते के माध्यम से लाखों रूपये के संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिलने के बाद CBI ने जांच शुरू की थी. इसी कड़ी में टुइलाडुंगरी स्थित घर पर छापेमारी की गई.

 

 

छापेमारी के दौरान CBI अधिकारियों ने घर की गहन तलाशी ली. टीम ने कई जरूरी दस्तावेजों, मोबाइल फोन, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की. जांच एजेंसियां इन उपकरणों से मिले डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर रही हैं, ताकि साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

 

 

कार्रवाई पूरी होने के बाद राजदीप सिंह को हिरासत में लेकर गोलमुरी थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां यह जानने का प्रयास कर रही हैं कि संदिग्ध बैंक लेनदेन में उसकी क्या भूमिका रही है और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल है.

 

 

हालांकि, CBI ने अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है. पूछताछ व डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी. सूत्रों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस साइबर फ्रॉड से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही