Search

 
 
 

वित्त मंत्री का DGP को पत्र, पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने डीजीपी को पत्र लिखकर पुलिस विभाग की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि अगर पुलिस परिवार की ओर से लगाए जा रहे आरोप सही हैं, तो यह पूरे पुलिस तंत्र के लिए चिंता का विषय है.
 

Ranchi :  झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने डीजीपी को पत्र लिखकर पुलिस विभाग की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि अगर पुलिस परिवार की ओर से लगाए जा रहे आरोप सही हैं, तो यह पूरे पुलिस तंत्र के लिए चिंता का विषय है.

 

वित्त मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि राज्य में कई प्रभावशाली लोगों, भू-माफियाओं और अवैध खनन से जुड़े कारोबारियों को नियमों के खिलाफ पुलिस के अंगरक्षक उपलब्ध कराए गए हैं. उन्होंने इसे पुलिस बल के संसाधनों का गलत इस्तेमाल बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

 

राधाकृष्ण किशोर ने पूर्व में भेजे गए कई पत्रों पर जवाब नहीं मिलने पर नाराजगी जताई. उन्होंने इसे विभाग में जवाबदेही और संवाद की कमी बताया है. मंत्री ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अतिरिक्त वाहन की मांग अपनी व्यक्तिगत सुविधा के लिए नहीं, बल्कि अपने साथ तैनात सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर की थी.इसे गलत तरीके से पेश नहीं किया जाना चाहिए.

 

पत्र में उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है. लेकिन इसके बावजूद मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी नहीं दिख रही है. यदि पुलिसकर्मी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, तो यह पूरे तंत्र के लिए गंभीर संकेत है.

 

वित्त मंत्री ने डीजीपी से पुराने सुरक्षा नियमों की समीक्षा कर नए और व्यावहारिक सुरक्षा मानक लागू करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसके लिए समय के अनुसार नीतियों में बदलाव जरूरी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही