Search

 
 
 

Jamshedpur News : जुगसलाई में शराब दुकान खुलने पर बवाल, लोगों ने शराब की खेप रोकी, DC ऑफिस घेरने की चेतावनी

जुगसलाई के शिव घाट रोड स्थित प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया है.  दुकान खुलने से पहले ही सोमवार को बड़ी संख्या में बस्तीवासी सड़क पर उतर आए और शराब की खेप लेकर पहुंचे वाहनों को रोक दिया. लोगों ने मौके पर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से इस स्थान पर शराब दुकान खोलने का फैसला तत्काल वापस लेने की मांग की.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur :  जुगसलाई के शिव घाट रोड स्थित प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया है.  दुकान खुलने से पहले ही सोमवार को बड़ी संख्या में बस्तीवासी सड़क पर उतर आए और शराब की खेप लेकर पहुंचे वाहनों को रोक दिया. लोगों ने मौके पर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से इस स्थान पर शराब दुकान खोलने का फैसला तत्काल वापस लेने की मांग की. 

Uploaded Image

स्थानीय लोगों के अनुसार, आज मंगलवार से इस दुकान का संचालन शुरू होने वाला है. इससे पहले सोमवार देर रात जैसे ही उन्हें दुकान में शराब की खेप पहुंचने की सूचना मिली, आसपास के लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंच गए.  प्रदर्शनकारियों ने शराब लदे वाहनों को आगे बढ़ने नहीं दिया, जिससे कुछ समय के लिए वहां तनाव की स्थिति बनी रही. लोगों के विरोध के कारण शराब की सप्लाई भी रोक दी गई.

 

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि प्रस्तावित शराब दुकान के पास ही सेंट जॉन स्कूल और एक मंदिर स्थित है. उनका दावा है कि दोनों स्थान दुकान से लगभग 50 मीटर की दूरी पर हैं. इसके अलावा यह इलाका पूरी तरह रिहायशी है, जहां बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं.

 

उनका कहना है कि ऐसे स्थान पर शराब दुकान खुलने से बच्चों व महिलाओं पर गलत असर पड़ेगा और क्षेत्र में अपराध व असामाजिक गतिविधियों के बढ़ने की आशंका रहेगी. बस्तीवासियों ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान पर शराब दुकान खोलने की अनुमति रद्द की जाए और दुकान को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए.

 

उनका कहना है कि वे किसी भी हाल में रिहायशी इलाके में शराब दुकान नहीं खुलने देंगे. स्थानीय लोगों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. फिलहाल इलाके में लोगों का विरोध जारी है और शराब दुकान शुरू होने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही