Search

 
 
 

JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य पूछताछ के लिए CID ऑफिस पहुंचीं

JPSC गड़बड़ी मामले की जांच कर रही CID के समन के बाद JPSC की पूर्व सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य सोमवार को पूछताछ के लिए CID कार्यालय पहुंचीं. CID ने उन्हें मामले से जुड़े बिंदुओं पर पूछताछ के लिए आज तलब किया था.
 

Ranchi :  JPSC गड़बड़ी मामले की जांच कर रही CID के समन के बाद JPSC की पूर्व सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य सोमवार को पूछताछ के लिए CID कार्यालय पहुंचीं. CID ने उन्हें पूछताछ के लिए आज तलब किया था.

 

बताया जा रहा है कि JPSC के तीनों सदस्यों को CID की ओर से समन भेजा गया था. समन के बाद तीनों सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. अब जांच एजेंसी उनसे परीक्षा प्रक्रिया और कथित गड़बड़ियों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है.

 

गौरतलब है कि सीआईडी JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता और गड़बड़ी के मामले की जांच कर रही है. जांच के दौरान आयोग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा चुकी है. इसी क्रम में पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य को आज CID कार्यालय बुलाया गया है.

 

पूछताछ में परीक्षा से जुड़ी प्रक्रिया, आयोग के स्तर पर लिए गए फैसलों और अन्य संबंधित मामलों को लेकर जानकारी ली जा सकती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही