Search

 
 
 

झारखंड विस : भाजपा विधायकों की गैरमौजूदगी में सदन की कार्यवाही शुरू

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के तीसरे दिन सुबह 11 बजकर 6 मिनट पर सदन की कार्यवाही शुरू हुई. लेकिन भाजपा के कोई भी विधायक सदन में मौजूद नहीं है. इस बीच वित्त मंत्री राधाकृष्णा किशोर ने सदन में कहा कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का जन्मदिन है. इस पर सभी सत्ताधारी दल के सदस्यों में खुशी जहर की.
 

Ranchi :  झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के तीसरे दिन सुबह 11 बजकर 6 मिनट पर सदन की कार्यवाही शुरू हुई. लेकिन भाजपा के कोई भी विधायक सदन में मौजूद नहीं है. इस बीच वित्त मंत्री राधाकृष्णा किशोर ने सदन में कहा कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का जन्मदिन है. इस पर सभी सत्ताधारी दल के सदस्यों में खुशी जहर की. 

 

पशुपालन विभाग के बजट में बढ़ोतरी के साथ नई योजनाओं को किया जाएगा शामिल : मंत्री

विधानसभा में कोलेबिरा विधायक बिक्सल के पशुपालन योजना का लाभ मिलने से जुड़े सवाल पर सरकार की ओर से जवाब दिया गया. सरकार ने कहा कि पिछले कई वर्षों से पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के बजट में योजनाओं के संचालन और कार्यों के लिए प्रावधान किया जाता रहा है.

 

सरकार ने बताया कि बजट में बढ़ोतरी के साथ आने वाले समय में अधिक से अधिक योजनाओं को इसमें शामिल किया जाएगा. पशुपालकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभाग लगातार योजनाओं का विस्तार कर रहा है. सरकार की ओर से पहली बार पशुपालन योजना बोर्ड की शुरुआत भी की गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही