Search

 
 
 

पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानें मामला

 
Ranchi: आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का ने रांची CBI कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. रांची सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रभात शर्मा की कोर्ट में मेनन एक्का ने सरेंडर किया. वह प्रोविजनल बेल पर थीं. प्रोविजनल बेल की अवधि पूरी होने के बाद उन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dto-recovered-15-lakh-fine-for-checking-heavy-vehicles/">धनबाद

: डीटीओ ने भारी वाहनों की जांच में वसूला 15 लाख जुर्माना
पिछले दिनों हाईकोर्ट ने मनी लाउंड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में दोषी पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी मेनन एक्का की अपील याचिका खारिज करते हुए ED कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है. ED कोर्ट और सीबीआई कोर्ट द्वारा अलग-अलग मामलों में दोषी करार दिये जाने के बाद पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. लेकिन अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद उनकी और उनकी पत्नी की याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है. 20 करोड़ 31 लाख 77 हजार रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एनोस एक्का सजायाफ्ता हैं, और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं. इसे भी पढ़ें- साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-ballot-unit-and-control-unit-unloaded-in-view-of-lok-sabha-elections/">साहिबगंज

: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बैलट यूनिट व कंट्रोल यूनिट हुआ अनलोड
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही