Search

 
 
 

धनबाद: पूर्व मंत्री ओपी लाल की पत्नी का निधन

 
Dhanbad: पूर्व मंत्री स्वर्गीय ओपी लाल की धर्मपत्नी व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रकाश लाल की माता शोवा देवी उम्र 85 वर्ष का गुरुवार रात 9:00 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया. शोवा देवी अपने पीछे चार पुत्र सुनील श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव पुत्री अनीता श्रीवास्तव सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयीं. शोवा देवी धार्मिक विचार की महिला थी. पूजा पाठ व अन्य सामाजिक कार्यों में चढ़कर हिस्सा लेती थी. अंतिम संस्कार शुक्रवार दिन 12 बजे कतरास लिलौरी मंदिर श्मशानघाट मंदिर में किया जाएगा. उनके निधन पर पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, वियाडा पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, कांग्रेसी नेता रणधीर ठाकुर, डॉ उमाशंकर सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/supreme-court-issues-guidelines-regarding-caste-based-discrimination-against-prisoners-in-jails/">

 जेलों में कैदियों के साथ जाति आधारित भेदभाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिशा-निर्देश जारी किये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही