Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का तांडव, तीर-धनुष लेकर वर्करों पर किया हमला

जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पगार ओपी इलाके में स्थित चट्टी बरियातू कोल परियोजना में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वायरल वीडियो में वह हाथ में तीर-धनुष लिए रित्विक कंपनी के वर्करों के साथ गाली-गलौज करते हुए और हमला करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh : जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पगार ओपी इलाके में स्थित चट्टी बरियातू कोल परियोजना में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वायरल वीडियो में वह हाथ में तीर-धनुष लिए रित्विक कंपनी के वर्करों के साथ गाली-गलौज करते हुए और हमला करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं.

 

 

बताया जाता है कि चट्टी बरियातू कोल परियोजना में एमडीओ के रूप में रित्विक कंपनी काम कर रही है. इसी दौरान पूर्व मंत्री योगेंद्र साव परियोजना स्थल पर पहुंचे और अचानक आक्रोशित हो गए. आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद मजदूरों और कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें मां-बहन की गालियां दीं और हाथ में तीर-धनुष लेकर हमला करने के लिए दौड़ पड़े. घटना के बाद मौके पर मौजूद वर्करों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए कामकाज भी प्रभावित रहा.

 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीर-धनुष लिए एक व्यक्ति गुस्से में इधर-उधर बढ़ते नजर आ रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग उसे रोकने और माहौल शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं. घटना के दौरान परियोजना स्थल पर काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा.

 

रित्विक कंपनी के वर्करों का आरोप है कि योगेंद्र साव द्वारा इस तरह की दबंगई कोई नई बात नहीं है. उनका कहना है कि वे पहले भी कई बार कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को डराने-धमकाने तथा कामकाज में हस्तक्षेप करने का प्रयास कर चुके हैं. वर्करों के मुताबिक इस तरह की घटनाओं के कारण परियोजना में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच लगातार भय का माहौल बना रहता है.

 

वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि एक पूर्व मंत्री द्वारा इस तरह खुलेआम गाली-गलौज और हथियार के साथ हमला करने की कोशिश बेहद गंभीर मामला है. हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और मामले की पुष्टि होने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही