Search

 
 
 

लातेहारः स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, विरोध में सड़क जाम

दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत युवक की पहचान भुनेश्वर उरांव के रूप में हुई है. वह टोटी, बारियातू निवासी महावीर उरांव का पुत्र था.
 

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के टमटम टोला के समीप सोमवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया. दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत युवक की पहचान भुनेश्वर उरांव के रूप में हुई है. वह टोटी, बारियातू निवासी महावीर उरांव का पुत्र था.


टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये. स्कॉर्पियो का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर बालूमाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बालूमाथ थाना चौक पहुंचकर सड़क जाम कर दी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही