Search

 
 
 

लातेहारः जिला अधिवक्ता संघ ने नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का किया स्वागत

नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने अधिवक्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे जनता की उम्मीेदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगें. उन्होंरने शहर में साफ-सफाई, पेयजल, सड़क व अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दुहराई.
 

Latehar : लातेहार नगर पंचायत के अध्यक्ष महेश सिंह व उपाध्यक्ष संतोष रंजन सोमवार को जिला अधिवक्तां संघ भवन पहुंचे. यहां संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.  शाहदेव ने शॉल ओढ़ाकर, जबकि वरीय अधिवक्ता राजमणी प्रसाद ने माला पहनाकर दोनों अतिथियों का स्वागत किया.


नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने अधिवक्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे जनता की उम्मीेदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगें. उन्होंरने शहर में साफ-सफाई, पेयजल, सड़क व अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दुहराई. कहा कि अधिवक्ता समाज के  मार्गदर्शक हैं. उनके सुझाव और सहयोग से शहर के विकास को नई दिशा मिल सकती है.


नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने कहा कि सामूहिक सहयोग से ही शहर का विकास संभव है. ज्ञात हो कि संतोष रंजन लातेहार सिविल कोर्ट में बतौर अधिवक्तात प्रैक्टिस करते हैं वह सरल व मृदुभाषी व्य्क्तित्व  के लिए जाने जाते हैं. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने कहा कि अधिवक्ता हमेशा से समाज और शहर के विकास के साथ खड़े रहे हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही