Search

 
 
 

रांची में बारिश ने गर्मी से पहुंचाई राहत, आंधी में सोरोस बार का टॉप रूफ गिरा

राजधानी रांची अचानक मौसम का मिजाज बदलने से वातावरण खुशनुमा हो गया. आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दी है और तापमान में गिरावट दर्ज गई है. चिलचिलाती धूप के बीच बारिश होने से लोगों ने राहत महसूस की. फिलहाल के लिए तापमान का पारा गिरने से मौसम में नरमी आ गई है.
 

Ranchi: राजधानी रांची अचानक मौसम का मिजाज बदलने से वातावरण खुशनुमा हो गया. आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दी है और तापमान में गिरावट दर्ज गई है. चिलचिलाती धूप के बीच बारिश होने से लोगों ने राहत महसूस की. फिलहाल के लिए तापमान का पारा गिरने से मौसम में नरमी आ गई है. 

Uploaded Image

आंधी का दिखा कहर

सोमवार की शाम पहले आंधी तूफान के चलने से रांची कडरू इलाके में स्थित सोरोस बार के ओपन रूफ टॉप में लगा शेड टूटकर नीचे गिर गया. इस शेड के गिरने के कारण कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है. जिसके कारण कई गाड़ियों में डेंट आ गया. इस घटना के बाद लोग अपनी अपनी गाड़ियों के पास आ गए. गनीमत ये रही कि कोई व्यक्ति शेड की चपेट में नहीं आया. 

 

वहीं, आंधी-तूफान के बाद राजधानी के आसपास के इलाकों में अंधेरा छा गया. जिसके बाद झमाझम बारिश होने लगी. जो मौसम की गरमाहट को ठंडक पहुंचाई. इस बारिश के चलते फिलहाल अधिकतम तापमान नीचे गिर गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही