Search

 
 
 

JSSC स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा-2023 के अभ्यर्थियों के मार्कशीट जारी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 से संबंधित अभ्यर्थियों के अंकपत्र जारी कर दिए हैं. आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गणित, इतिहास, वाणिज्य, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र एवं संस्कृत विषयों से संबंधित अभ्यर्थी अब अपना अंकपत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 से संबंधित अभ्यर्थियों के अंकपत्र जारी कर दिए हैं. आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गणित, इतिहास, वाणिज्य, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र एवं संस्कृत विषयों से संबंधित अभ्यर्थी अब अपना मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.

 

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

 

आयोग ने बताया कि अभ्यर्थी 31 मार्च 2026 की मध्य रात्रि तक अपना मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. निर्धारित तिथि के बाद अंकपत्र डाउनलोड करने का कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा. आयोग ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर अपना अंकपत्र डाउनलोड करने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही