Search

 
 
 

Ranchi News: पूर्व विधायक हरिराम बाबू को कांग्रेस मुख्यालय में दी गयी अंतिम श्रद्धांजलि

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक हरिराम बाबू के पार्थिव शरीर को शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, रांची लाया गया, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक हरिराम बाबू के पार्थिव शरीर को शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, रांची लाया गया, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

Uploaded Image

 

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का ध्वज अर्पित कर अंतिम सम्मान दिया. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हरिराम बाबू ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस की विचारधारा, संगठन और जनसेवा के लिए समर्पित किया. वे सादगीपूर्ण, कर्मठ और जनप्रिय नेता थे. उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है.

 

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि हरिराम बाबू का सार्वजनिक जीवन संघर्ष, सेवा और जनहित के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा. उन्होंने हमेशा समाज के वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज बुलंद की. उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा.

 

श्रद्धांजलि सभा के बाद हरिराम बाबू के पार्थिव शरीर को हरमू मुक्ति धाम ले जाया गया, जहां पूरे सामाजिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

 

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मंजूर अहमद अंसारी, रोशन लाल भाटिया, राकेश सिन्हा, सुनीत शर्मा, राजेश गुप्ता 'छोटू', कामेश्वर गिरी, सुनील सिंह, कुमार राजा, राजन बर्मा, चंचल चटर्जी, धर्मेंद्र सिंह, रियाज अंसारी, उज्ज्वल तिवारी, जगदीश साहू, नरेंद्र लाल गोपी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही