Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी : धीरज दुबे

Advertisement
Advertisement
विद्यालय अवधि में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप झामुमो प्रवक्ता धीरज दुबे ने डीएसई को आवेदन सौंप कर मांगी जानकारी Garhwa: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार को आवेदन सौंप कर भाजपा के कार्यक्रम की जानकारी मांगी है. बता दें कि गत 11 सितंबर को मेराल उच्च विद्यालय के मैदान में भाजपा का राजनीति कार्यक्रम हुआ था. अनुमति देने संबंधी जानकारी मांगी गई है. सौंपे गए आवेदन में धीरज दुबे ने कहा कि उक्त विद्यालय के मैदान में विद्यालय संचालन अवधि में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति किन परिस्थितियों में दी गई. यदि अनुमति नहीं दी गई तो बगैर अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों की पढ़ाई बाधित की गई. इस परिस्थिति में डीएसई द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में डीएसई ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है. इसे भी पढ़ें :सनातन">https://lagatar.in/controversy-over-sanatan-is-not-stopping-congress-hits-back-at-bjp-we-dont-want-certificates-from-hypocrites/">सनातन

पर विवाद थम नहां रहा, कांग्रेस ने भाजपा पर किया पलटवार, हमें ढोंगियों से प्रमाणपत्र नहीं चाहिए…
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/llll-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सत्येंद्रनाथ तिवारी पर धीरज दुबे ने बोला हमला

झामुमो प्रवक्ता धीरज दुबे ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक भाजपा नेता सत्येंद्रनाथ तिवारी को बच्चों एवं उनके भविष्य से कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने विद्यालय संचालन अवधि में मेराल उच्च विद्यालय के मैदान में तेज ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर घंटों तक राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया. इससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित रही. स्कूल आने के बाद भी बच्चे पढ़ाई नहीं कर सके. झामुमो नेता ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी अपने स्वार्थ्य सिद्धि के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. आम जनता की परेशानियों से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है. उनका बस एक ही मकसद है चाहे जैसे भी हो, लोगों को कितनी भी परेशानी हो उनका अपना काम होना चाहिए. धीरज दुबे ने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करना, उनकी पढ़ाई बाधित करना, कहीं से भी उचित नहीं है. यह एक अक्षम्य अपराध है. यदि डीएसई इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करते हैं तो झामुमो आंदोलन करने को बाध्य होगा. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dengue-and-malaria-can-prove-fatal-in-the-absence-of-proper-treatment-dr-umesh-kumar/">धनबाद

: डेंगू व मलेरिया समुचित इलाज के अभाव में साबित हो सकती है जानलेवा : डॉ. उमेश कुमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही