Search

 
 
 

चुनाव आयोग की DG (IT) सीमा खन्ना पर झारखंड में FIR करायेंगे पूर्व सांसद अजय कुमार

Ranchi News: इस वजह से स्थानीय चुनाव अधिकारियों के अधिकार खत्म हो गये और फिर निर्वाचन आयोग ने मनमाने ढंग से वोटरों के नाम हटाये. अजय कुमार ने बताया कि सीमा खन्ना ने लोकतंत्र और चुनाव की निष्पक्षता पर सीधा हमला किया है. इसलिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए.
 
अजय कुमार

Ranchi News: कांग्रेस के पूर्व सांसद अजय कुमार (जमशेदपुर लोकसभा) चुनाव आयोग के DG (IT) पद पर पदस्थापित सीमा खन्ना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायेंगे. उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि सीमा खन्ना ने ECINet और ERONet सॉफ्टवेयर के जरिए डेटा का केंद्रीकरण किया है. इस वजह से स्थानीय चुनाव अधिकारियों के अधिकार खत्म हो गये और फिर निर्वाचन आयोग ने मनमाने ढंग से वोटरों के नाम हटाये.
अजय कुमार ने बताया कि सीमा खन्ना ने लोकतंत्र और चुनाव की निष्पक्षता पर सीधा हमला किया है. इसलिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें - 


उल्लेखनीय है कि इससे पहले सांसद महुआ मोईत्रा ने दिल्ली के एक थाना में सीमा खन्ना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है. दिल्ली पुलिस ने उनसे कहा कि वह चार-पांच दिनों में यह बतायेगी कि इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है या नहीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही