Search

 
 
 

पूर्व सांसद ददई दुबे का निधन

 

Ranchi : वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह पूर्व सांसद चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे का गुरुवार को निधन हो गया. वह बीमार थे. उनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. वह पलामू के विश्रामपुर से 6 बार विधायक रहे थे. ददई दुबे धनबाद लोकसभा सीट से सांसद रह चुके थे.

कांग्रेस पार्टी ने अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया : के राजू

पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददाई दुबे के निधन पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया है, जिन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को पार्टी और मजदूरों के लिए समर्पित कर दिया था. झारखंड प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि चंद्रशेखर दुबे के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही