Hazaribagh News : लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद और बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य महावीर लाल विश्वकर्मा का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया.उनके निधन पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है.
सांसद मनीष जायसवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि महावीर लाल विश्वकर्मा का निधन अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाला है.
उन्होंने कहा कि महावीर लाल विश्वकर्मा जैसे अनुभवी, सरल और संस्कारवान व्यक्तित्व का चले जाना हजारीबाग के सामाजिक व राजनीतिक जीवन में एक ऐसा शून्य छोड़ गया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है.
सांसद मनीष जायसवाल ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

