Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुण्यतिथि पर याद किये गए पूर्व सांसद विजय सिंह सोय, दी गई श्रद्धांजलि

Chakradharpur  : दिवंगत पूर्व सांसद विजय सिंह सोय की 23वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई. इस अवसर पर चक्रधरपुर शहर के इतवारी बाजार स्थित अस्थि समाधि स्थल पर कांग्रेस प्रखंड कमेटी के विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि स्व. सोय गरीबों के मसीहा थे. उनके जैसे नेता झारखंड में कोई है और न कोई होगा. स्व. सोय की धर्मपत्नी कुंती सोय, माला सोय, बेटे राहुल सोय, बेटी अनुप्रिया सोय ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें : छात्रों">https://lagatar.in/jharkhand-bandh-of-students-did-not-show-effect-shops-remained-open-traffic-normal/">छात्रों

के झारखंड बंद का नहीं दिखा असर, खुली रहीं दुकानें, यातायात सामान्य
मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंबर राय चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामाड, आजसू जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा, जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष विश्राम मुंडा, यूथ कांग्रेस के रांची ग्रामीण प्रभारी सौरभ अग्रवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, रमेश सिंह, मांझीराम जोंको, परेश मंडल, चुन्नू रहमान, सुभाष सोना, सुबोल मिस्त्री, गोविंद प्रधान, डॉक्टर कैलाशनाथ, रमेश ठाकुर, पूर्व मुखिया पोंडेरामसामड समेत काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, परिवार के सदस्य एवं अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-warns-china-no-one-can-take-land-as-much-as-the-tip-of-a-needle/">अमित

शाह ने चीन को चेताया, सुई की नोंक जितनी भी जमीन कोई नहीं ले सकता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही