Search

 
 
 

शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव मनोहर पाल, पत्नी और बेटे की कोरोना से मौत

 

Jamshedpur:  झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव मनोहर लाल पाल की कोरोना से मौत हो गई. वहीं महज दो घंटे के अंतराल पर उनकी पत्नी और मंझले पुत्र तुषार पाल की भी कोरोना ने जीवन लील ली. मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित होने के बाद मनोहर लाल पाल को बिष्टुपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पाल परिवार में तीन सदस्यों की मौत

इसके बाद बड़े व छोटे पुत्र अपने पिता के अंतिम संस्कार करने में व्यस्त हो गए. इसी बीच मंझले पुत्र तुषार पाल की तबीयत बिगड़ गई. इलाज के दौरान उनका भी निधन हो गया. पिता की मौत के करीब दो घंटे बाद पुत्र तुषार पाल का निधन हो गया. थोड़े अंतराल में मनोहर लाल पाल की पत्नी हेमा पाल की भी मौत हो गई. हेमा टिनप्लेट अस्पताल में इलाजरत थीं. इस तरह कुछ घंटे के अंतराल पर पाल परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही