Search

 
 
 

पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह महाराष्ट्र के नये गवर्नर बनाये जा सकते हैं…

 
NewDelhi : पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह महाराष्ट्र के नये गवर्नर बनाये जा सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का अगला राज्यपाल बनाने का आदेश जारी कर दिया गया है. याद करें कि कैप्टन कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे. उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भी भाजपा में विलय कर दिया था.महाराष्ट्र के वर्तमान गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी कुछ दिन पहले पद छोड़ने की इच्छा जता चुके हैं. इसके बाद से कैप्टन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था. आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन व पंजाब के CM रहे कैप्टन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध हैं. हाल ही में उन्हें भाजपा की 83 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है. भाजपा में लगातार उनका कद बढ़ रहा है. इसी क्रम में अब उन्हें महाराष्ट्र का गवर्नर बनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-reserve-bank-and-sebi-should-investigate-the-allegations-of-hindenburg-research-on-adani-group/">कांग्रेस

ने कहा, अडानी समूह पर लगे हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों की जांच करे रिजर्व बैंक और सेबी

अमित शाह की पटियाला रैली रद्द

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की 29 जनवरी को पटियाला में आयोजित रैली रद्द किये जाने की खबर है. हालांकि रैली की पूरी तैयारी हो चुकी थी. कैप्टन अमरिंदर सिंह इस रैली में फिर से पंजाब में ताकत दिखाने वाले थे. हालांकि अचानक यह रैली रद्द कर दी गयी. इस सूचना के बाद चर्चा शुरू हो गयी कि कैप्टन को लेकर भाजपा बड़ी जिम्मेवारी देने जा रही है. इसे भी पढ़ें : केरल">https://lagatar.in/kerala-cm-said-rss-wants-to-make-india-a-hindu-nation-bjp-said-vijayan-patron-of-terrorists/">केरल

CM बोले, आरएसएस भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है, भाजपा बोली, विजयन आतंकवादियों के संरक्षक

उपराष्ट्रपति पद के लिए भी नाम चर्चा में आया था

कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम पहले उपराष्ट्रपति पद के लिए भी चर्चा में आया था. उस वक्त कैप्टन विदेश में इलाज करा रहे थे हालांकि बाद में इस पद पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे जगदीप धनखड़ को भाजपा ने उम्मीदवार बना दिया था. पिछले दिनों महाराष्ट्र राजभवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया था कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य इत्मीनान की गतिविधियों में बिताने की इच्छा व्यक्त की है. भगत सिंह कोश्यारी के संबंध उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पिछली महा विकास अघाड़ी सरकार के साथ ठीक नहीं थे. कोश्यारी की इच्छा के बाद कयास लग रहे थे कि कैप्टन महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाये जा सकते हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही